Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह छाया रहा घना कोहरा, 24 घंटे में इतना गिरा रांची का तापमान

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत अधिकतर जिलों में गुरुवार को सुबह धुंध छायी रही. अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें.

By Mithilesh Jha | January 16, 2025 8:44 AM
an image

Jharkhand Weather: झारखंड के लगभग सभी जिलों में गुरुवार को सुबह में धुंध छाया रहा. महज 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट आई है. राजधानी रांची में 2 डिग्री तापमान गिरा है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो रहा है, जिसकी वजह से सुबह और शाम में कनकनी रहेगी.

उत्तर भारत में बर्फबारी का झारखंड के मौसम पर असर

उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से झारखंड के मौसम पर असर पड़ रहा है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है.

रांची का तापमान 24 घंटे में 2 डिग्री घटा

उन्होंने कहा कि मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को राज्य में सबसे कम तापमान हजारीबाग में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 07.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान चाईबासा का उच्चतम तापमान सबसे ज्यादा 27.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

19 और 20 जनवरी को बढ़ सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 19 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में आसमान साफ रहेगा. इससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी और लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है. बुधवार को कांके का न्यूनतम तापमान 9.2 और नामकुम का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा का तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात करें, तो जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा. डाल्टेनगंज का अधिकतम पारा 20.9 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा में उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रांची की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान कितना रहा, यहां देखें

  • रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गढ़वा का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • खूंटी का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड
  • जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेंटीग्रेड
  • लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेंटीग्रेड
  • रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पाकुड़ का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेंटीग्रेड
  • चाईबासा का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गुमला का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड

इसे भी पढ़ें

Ranchi news : ठंड के कारण बिजली की मांग 600 मेगावाट तक बढ़ी

Ranchi news : टूटे फर्श पर ट्रॉली गुजरने से आपस में मिल जा रहे भोजन, मरीज लेने से कर रहे परहेज

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version