Jharkhand Weather: झारखंड में कहर ढा रही सर्दी, कांके का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस
Jharkhand Weather: रांची मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. 20 दिसंबर को कोल्हान में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
By Guru Swarup Mishra | December 17, 2024 9:43 PM
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में ठंड का कहर जारी है. राज्य के करीब सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. रांची का न्यूनतम तापमान मंगलवार को नौ डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पहाड़ों से आनेवाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. 20 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है. तमिलनाडु के करीब एक निम्न दबाव बन रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में पड़ सकता है. इससे कोल्हान और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी सहित अन्य जिलों में बादल रह सकता है. हल्की बारिश भी हो सकती है. मंगलवार को शहरी इलाकों में सबसे अधिक ठंडा गुमला जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
नामकुम का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस
रांची के कांके का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा. नामकुम का न्यूनतम तापमान पांच और टाटीसिलवे का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. बादल और बारिश के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान 20 और 21 दिसंबर को 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
झारखंड के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तामपान (डिग्री सेल्सियस में)
रांची मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि हिमालय से ठंडी हवा आ रही है. बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना है. इस कारण ठंड से थोड़ी राहत है. 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 20 दिसंबर को कोल्हान के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. न्यूनतम पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. 21 दिसंबर से सुबह में कोहरा हो सकता है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।