Jharkhand Weather: पहाड़ों से आनेवाली बर्फीली हवाओं से फिर गिरेगा झारखंड का पारा, सितम ढाएगी सर्दी

Jharkhand Weather: पहाड़ों से आनेवाली बर्फीली हवाओं का असर राजधानी रांची समेत झारखंड के अन्य जिलों पर पड़ेगा. इस कारण आज से फिर तापमान गिर सकता है. रांची का न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है.

By Guru Swarup Mishra | January 7, 2025 5:50 AM
feature

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली हुई है. अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है. सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची सहित करीब-करीब सभी जिले सुबह में घने कोहरे के साये में रहे. सबसे कम विजिबिलिटी राजधानी रांची की रही. यहां सुबह सात बजे के करीब लोग 300 मीटर से आगे देख नहीं पा रहे थे. आठ बजे तक राजधानी में कोहरे का असर रहा. बाद में मौसम साफ हो गया. अन्य जिलों में भी कोहरे का असर रहा. इसका असर जनजीवन पर भी पड़ा. संताल में तो न्यूनतम तापमान 10 से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस तक रहा. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.

आज से फिर गिर सकता है तापमान


मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि मंगलवार से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. पहाड़ों से आनेवाली हवा का असर राजधानी रांची समेत अन्य जिलों पर पड़ेगा. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. आनेवाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है. सुबह में कोहरा या धुंध हो सकता है.

कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक फ्लाइट देर से पहुंची रांची


राजधानी रांची में सोमवार को कोहरे का असर लगातार तीसरे दिन भी विमान सेवाओं पर पड़ा. इसकी वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1237) सुबह 8.20 बजे की जगह सुबह 9.48 बजे, इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट (6 ई 6484) सुबह 8:25 बजे की जगह सुबह 9:14 बजे, इंडिगो की दिल्ली-रांची फ्लाइट (6 ई 5044) सुबह 8:40 बजे की जगह सुबह 9.02 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 7561) सुबह 8:50 बजे की जगह सुबह 11.05 बजे, इंडिगो की हैदराबाद-रांची फ्लाइट (6 ई 421) सुबह 10:20 बजे की जगह सुबह 10.26 बजे पहुंची.

कोहरे के कारण ये फ्लाइट भी रांची देर से पहुंची


एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2722) सुबह 11:20 बजे की जगह सुबह 11:58 बजे, इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट (6 ई 6152) सुबह 11:55 बजे की जगह दोपहर 3.20 बजे, इंडिगो की मुंबई-रांची फ्लाइट (6 ई 2348) शाम 4:15 बजे की जगह शाम 4.40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2706) शाम 4:40 बजे की जगह शाम 5:48 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट (आइएक्स 1113) शाम 5:55 बजे की जगह शाम 6.47 बजे रांची पहुंची. वहीं इंडिगो की चेन्नई-रांची फ्लाइट (6 ई 6113) शाम 6:35 बजे की जगह शाम 7.10 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट (आइएक्स 2975) शाम 6:45 बजे की जगह रात 8.36 बजे रांची पहुंची.

किस जिले का कितना तापमान (डिग्री सेसि)


जिला-न्यूनतम तापमान
रांची-10.4
जमशेदपुर-11.8
डालटनगंज-11.0
बोकारो-11.6
चाईबासा-9.8
चतरा-10.4
देवघर-12.4
धनबाद-11.8
गढ़वा-10.6
गोड्डा-13.7
गुमला-8.5
हजारीबाग-8.2
जामताड़ा -13.1
खूंटी-8.6
लोहरदगा-10.9
पाकुड़-13.7
रामगढ़-9.7
सरायकेला-12.1
सिमडेगा-9.3

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: इन इलाकों में आज छाया रहेगा घना कोहरा, 7 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version