Jharkhand Weather: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से बदलेगा झारखंड का मौसम, गिरेगा पारा, कब से बढ़ेगी गर्मी?
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इससे तापमान में कमी आएगी. फिर पारा चढ़ेगा.
By Guru Swarup Mishra | March 6, 2025 5:05 AM
Jharkhand Ka Mausam: रांची-उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव संभव है. इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयेगी, जबकि अगले दिन से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी होगी. सुबह और शाम में ठंड का अनुभव होगा. आज गुरुवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो रांची और उसके आसपास के इलाकों का मौसम भी कुछ इसी तरह रहने की संभावना है.
फिलहाल झारखंड में बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम में तापमान में कमी तथा ठंडी हवा चलने से ठंड का अनुभव होगा. झारखंड में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सबसे कम तापमान गढ़वा में 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
2.9 डिग्री गिरा राजधानी रांची का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री सेल्सियस गिर गया. बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक तथा 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।