झामुमो खलारी प्रखंड कमेटी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया

झामुमो खलारी प्रखंड कमेटी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया है.

By DINESH PANDEY | August 4, 2025 7:47 PM
an image

खलारी. झामुमो खलारी प्रखंड कमेटी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया है. शोक सभा का आयोजन खलारी के गुलजार बाग मैदान में किया गया. झामुमो खलारी प्रखंड कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपस्थित नेताओं ने उनके निधन को झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. कहा कि शिबू सोरेन ने अपने जीवनकाल में झारखंड के विकास और आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था. झामुमो खलारी प्रखंड कमेटी ने शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. शोकसभा का आयोजन में पूर्व रांची जिला उपाध्यक्ष नंदू मेहता, प्रभारी खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, राजेश गोप, कमलेश चौहान, महेंद्र चौहान, सुनील यादव, जैनुल खान, चितरंजन सिंह, राजकुमार गंझू, कलाम रिजवी, शंभू दास, कामेश्वर महतो, हरी प्रसाद गुप्ता , हैदर खान, छोटू राम, अजीत चौहान, शंकर लोहरा, कुलदीप कुमार, निखिल कुमार, सुशील राम, विकास साव , विशाल पासवान उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version