Political News : मणिपुर व परिसीमन पर जनता को दिग्भ्रमित ना करे झामुमो : भाजपा

प्रदेश भाजपा ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिसीमन और मणिपुर के मुद्दे पर जनता को दिग्भ्रमित ना करे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है, जिसने राष्ट्र और सनातन के हित में सदैव कार्य किया है.

By PRADEEP JAISWAL | March 25, 2025 7:19 PM
an image

रांची (वरीय संवाददाता). प्रदेश भाजपा ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिसीमन और मणिपुर के मुद्दे पर जनता को दिग्भ्रमित ना करे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है, जिसने राष्ट्र और सनातन के हित में सदैव कार्य किया है. प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो खीज और हताशा के कारण संघ के बयानों को गलत तरीके से पेश कर रही है. श्री शाहदेव ने कहा जिस झामुमो के कार्यकाल में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बदनामी हुई हो, वह एक राष्ट्रवादी संगठन पर टिप्पणी करें, यह शोभनीय नहीं है. कहा कि संघ ने कभी परिसीमन का विरोध नहीं किया है. संघ का स्पष्ट मानना है कि परिसीमन को इस तरीके से लागू करना चाहिए कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करे. संघ ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन के कारण क्षेत्रीय असंतुलन और सांस्कृतिक पहचान को नजरअंदाज नहीं किया जाये. कहा कि कई मौकों पर गृह मंत्री अमित शाह की इन बातों को दोहरा चुके हैं कि परिसीमन से ना तो किसी राज्य के साथ अन्याय होगा और ना ही आनुपातिक आरक्षण किसी प्रकार से कम होगा. कहा कि ना तो परिसीमन की प्रक्रिया तय हुई है और ना उसका ड्राफ्ट सामने आया है. इसके बावजूद झामुमो के द्वारा दिया गया बयान समझ से परे है.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version