Kabaddi : झारखंड महिला कबड्डी टीम का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत

72वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता

By Prabhat Khabar News Desk | July 30, 2025 8:41 PM
an image

खेल संवाददाता, रांची झारखंड राज्य की महिला कबड्डी टीम चंडीगढ़ में 25 से 28 जुलाई तक आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में उपविजेता रही. बुधवार को टीम के रांची पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में झारखंड राज्य कबड्डी संघ व रांची जिला कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक हरीश कुमार, संघ के अध्यक्ष तपन रावत, मैनेजर अंगद सिंह व नीतू नाग का भव्य स्वागत किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल में झारखंड की टीम को हरियाणा के हाथों हार कर उप विजेता से संतोष करना पड़ा. झारखंड की स्नेहा थापा को बेहतर प्रदर्शन पर महिला वर्ग में बेस्ट कैचर का पुरस्कार मिला. स्वागत के दौरान संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को झारखंड राज्य कबड्डी संघ की ओर से सम्मानित किया जायेगा. मौके पर संघ के संरक्षक रमेश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, चंचल भट्टाचार्य, महासचिव संजय कुमार झा, जिला संघ के सचिव सुनील कच्छप, उमेश दास, प्रदीप तिर्की, शिव सागर, नीरज कुमार, रमन कुमार, ज्योति रंजन, छोटेलाल साहू सहित अन्य मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version