1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें

LPG Cylinder Price Today: 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं. कॉमर्शियल सिलेंडर 44.50 रुपए सस्ता हो गया है. आपके घर में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की आज कितनी है कीमत, यहां चेक करें.

By Mithilesh Jha | April 1, 2025 7:49 AM
an image

LPG Cylinder Price Today 1 April 2025 : 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय कर दीं हैं. कॉमर्शियल सिलेंडर 44.50 रुपए तक सस्ता हो गया है. क्या आपको पता है कि आपके घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई या कमी की गयी है. अगर आपको नहीं मालूम, तो आईए हम आपको बताते हैं कि आपके शहर में आज यानी 1 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है. सबसे पहले यह बता देते हैं कि
आज घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम हुईं हैं. राजधानी रांची में 1 अप्रैल 2025 को घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर का भाव 860.50 रुपए है. झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम जिले में मिल रहा है. अगर आप जमशेदपुर में रह रहे हैं, तो आपको 842.50 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिल जायेगा. पश्चिमी सिंहभूम में इसी सिलेंडर के लिए आपको 852 रुपए देने होंगे. सरायकेला-खरसावां जिले में 843 रुपए में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर मिल जायेगा. झारखंड में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले में मिल रहा है. इन तीनों जिलों में 1 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको 862 रुपए में मिलेगा. अगर आप देवघर, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में रह रहे हैं, तो आपको आज एलपीजी सिलेंडर के लिए 860.50 रुपए खर्च करने होंगे. 1 अप्रैल 2025 को झारखंड के सभी 24 जिलों में क्या है एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1 अप्रैल को आपके शहर में एलपीजी सिलेंडर का रेट

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची860.50 रुपए
जमशेदपुर842.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
बोकारो860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
पलामू860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
चाईबासा852.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए

इसे भी पढ़ें

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

आधा झारखंड नहीं जानता- मुफ्त में कैसे कर सकते हैं तीर्थ यात्रा

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version