13 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितना है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम, यहां देखें

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 13 March 2025 : झारखंड में 13 मार्च 2025 को सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मिल रहा है. आपके शहर में आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का क्या है भाव, यहां देख लें.

By Mithilesh Jha | March 13, 2025 7:30 AM
an image

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 6 January 2025: झारखंड में 13 मार्च 2025 को 14.2 किलो का सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में मिल रहा है. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल जाएगा. यही सिलेंडर आज आपको हजारीबाग और कोडरमा में 862 रुपए में मिलेगा. इंडियन ऑयल ने घरेलू रसोई गैस के 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के जो रेट जारी किये हैं, उसके मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची समेत 5 जिलों में गुरुवार (13 मार्च) को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. यही सिलेंडर अगर आप बोकारो, रांची, धनबाद, गिरिडीह और देवघर जिले में लेंगे, तो इसके लिए आपको 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम में एलपीजी सिलेंडर का भाव आज 852 रुपए है. चतरा में 859.50 रुपए और सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए. झारखंड के बाकी 17 जिलों में आज आपको गैस सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल जाएगा. इस तरह झारखंड में गुरुवार (13 मार्च 2025) को सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर में और सबसे महंगा हजारीबाग और कोडरमा जिले में मिलेगा. झारखंड के किस जिले में आज 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट क्या है, सिलेंडर की डिलीवरी लेने से पहले पूरा चार्ट यहां देख लें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपको आज कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें दाम

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची860.50 रुपए
जमशेदपुर842.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
बोकारो860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
पलामू860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
चाईबासा852.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए

सुरक्षित और रंगहीन गैस है एलपीजी

एलपीजी का इस्तेमाल घरों में तो हो ही रहा है, औद्योगिक क्षेत्र में भी इसका उपयोग काफी बढ़ गया है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह सुरक्षित और रंगहीन गैस है. झारखंड में लाखों गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन मिला है. जिनको मुफ्त कनेक्शन नहीं मिला है, उनको 14.2 किलो के गैस पर केंद्र सरकार सब्सिडी देती है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के महंगा होने का असर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ता है. यानी इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा हो जाए, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस भी महंगी हो जायेगी. कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में सस्ता हो जाये, तो रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी कम हो जातीं हैं.

इसे भी पढ़ें

12 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

होली से पहले हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस को दिये ये निर्देश

Sarkari Naukri: झारखंड को मिले 162 नये डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी 10 हजार से अधिक बहाली

आईएसएम धनबाद क्यूएस रैंकिंग में भारत में अव्वल, विश्व में 20वें नंबर पर

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version