2 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें
LPG Cylinder Price Today 2 April 2025 : 2 अप्रैल 2025 (बुधवार) को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा? अगर आपको यह नहीं मालूम, तो यहां देखें झारखंड के एक-एक जिले में सिलेंडर की कीमत.
By Mithilesh Jha | April 2, 2025 8:30 AM
LPG Cylinder Price Today 2 April 2025 : 2 अप्रैल 2025 को आपको 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा. आपके शहर या जिले में आज आपके रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है. इन सवालों का जवाब आपको सिर्फ यहां मिलेगा. झारखंड की राजधानी रांची में 2 अप्रैल 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिलेगा. राज्य में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर जमशेदपुर में मिलेगा. एक सिलेंडर के लिए यहां आपको सिर्फ 842.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम में अगर आप सिलेंडर की डिलीवरी लेंगे, तो आपको 852 रुपए खर्च करने होंगे. कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले में 843 रुपए में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आज यानी 2 अप्रैल 2025 को आपको मिल जायेगा. हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ झारखंड के 3 ऐसे जिले हैं, जहां झारखंड में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है. 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए इन 3 जिलों में ग्राहकों को 862 रुपए देने होंगे. आज झारखंड के 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. इन जिलों में देवघर, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद शामिल हैं. 2 अप्रैल 2025 को किस जिले में 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, जानने के लिए देखें यह लिस्ट.
Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।