1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 1 February 2025: झारखंड में 1 फरवरी 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है? किस जिले में आज कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर, यहां देखें रेट चार्ट.

By Mithilesh Jha | February 1, 2025 8:44 PM
feature

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 1 February 2025: झारखंड में 1 फरवरी 2025 को 14.2 किलो का सिलेंडर कितने में मिल रहा है? सबसे सस्ता सिलेंडर किस जिले या शहर में मिल रहा है? सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज किस जिले में है? अगर आप इन सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आपको बता दें कि पूर्वी सिंहभूम में आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. जमशेदपुर में घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर आज 842.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग और कोडरमा में यही सिलेंडर ग्राहक को 862 रुपए में मिलेगा. इंडियन ऑयल ने 1 फरवरी को रसोई गैस सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसके मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गैस सिलेंडर के लिए कस्टमर को 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और चतरा में 859.50 रुपए में गैस सिलेंडर 1 फरवरी 2025 को आपको मिल जायेगा. झारखंड के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में आज यानी 1 फरवरी 2025 को 14 किलो के गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 860.50 रुपए देने पड़ेंगे. झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें एक-एक जिले का रेट चार्ट.

आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट, यहां देखें

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो860.50 रुपए
चतरा859.50 रुपए
देवघर860.50 रुपए
धनबाद860.50 रुपए
दुमका860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)842.50 रुपए
गढ़वा860.50 रुपए
गिरिडीह860.50 रुपए
गोड्डा860.50 रुपए
गुमला860.50 रुपए
हजारीबाग862.00 रुपए
जामताड़ा860.50 रुपए
खूंटी860.50 रुपए
कोडरमा862.00 रुपए
लातेहार860.50 रुपए
लोहरदगा860.50 रुपए
पाकुड़860.50 रुपए
पलामू860.50 रुपए
रामगढ़862.00 रुपए
रांची860.50 रुपए
साहिबगंज860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां843.00 रुपए
सिमडेगा860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)852.00 रुपए

इसे भी पढ़ें

कोयला खदान हमला मामले में NIA ने अमन साहू के भाई के खिलाफ दायर किया आरोप-पत्र

‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0’ का झारखंड के 3.90 लाख कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ

नक्सलियों की साजिश नाकाम, दूधिया जंगल से मिला 8 किलो का लैंडमाइन और देशी कट्टा

बजट 2025: सबसे ज्यादा 12.76 लाख करोड़ रुपए ब्याज चुकाने पर खर्च, 9 विभागों के बजट से डबल से भी ज्यादा

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version