Maiya Samman Yojana: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बोले हेमंत सोरेन- मंईयां सम्मान योजना की राशि कर देंगे 2000 रुपए

Maiya Samman Yojana: विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए चुनाव आयोग की टीम झारखंड में है. इसी बीच हेमंत सोरेन ने कहा है कि JMMSY की राशि 2000 कर देंगे.

By Mithilesh Jha | September 25, 2024 3:56 PM
feature

Maiya Samman Yojana|JMMSY|Hemant Soren|Jharkhand Assembly Election| झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) की तैयारियों की समीक्षा के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है. राज्य में 18 से 50 साल तक की महिलाओं के लिए शुरू की गई झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल की महागठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की राशि को डबल करने की बात कर दी है. जी हां. हेमंत सोरेन की सरकार ने कहा है कि वह मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए कर देंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के मुखिया ने ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेता कहते हैं कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है. हेमंत सोरेन ने कहा कि खुद तो ये लोग कुछ करते नहीं, जब हम महिलाओं को सम्मान देना चाहते हैं, तो हम पर आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से कहा है कि हमारा बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए दो. अगर ये रुपए एक साथ नहीं दे सकते, तो उसका ब्याज दो. अगर केंद्र सरकार से हमें 1.36 लाख करोड़ रुपए मिल जाएं, तो हम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) की राशि को 1000 रुपए (एक हजार रुपए) से बढ़ाकर 2000 रुपए (दो हजार रुपए) कर देंगे.

Also Read

हेमंत सोरेन 3 लाख से अधिक महिलाओं को देंगे मंईयां सम्मान योजना की सौगात

मंईयां सम्मान योजना लाना झारखंड सरकार का छलावा है : विधायक

Maiya Samman Yojana: आपके खाते में नहीं पहुंचे 1000 रुपए! जल्दी करें ये काम, 5 दिन में मिलेगा

JMMSY: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और पलामू प्रमंडल की महिलाओं के खाते में पहुंचे 1000-1000 रुपए

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version