Maiya Samman Yojana: जानिए किस जिले को मिली कितनी राशि, लाभुकों के अकाउंट में कब तक पहुंचेंगे 5000 रुपए

Maiya Samman Yojana: अप्रैल और मई दोनों माह की राशि एक साथ लाभुकों को मिलेंगे. लाभुकों के बीच राशि वितरण के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जिला कोषांगों को राशि आवंटित कर दी है. लाभुकों को पैसे भेजने की भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, जल्द ही महिलाओं को पैसे मिलेंगे.

By Dipali Kumari | May 19, 2025 2:53 PM
an image

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के अकाउंट में जल्द ही 5000 रुपए आने वाले है. अप्रैल और मई दोनों माह की राशि एक साथ लाभुकों को मिलेंगे. लाभुकों के बीच राशि वितरण के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जिला कोषांगों को राशि आवंटित कर दी है. विभाग ने कुल 9,609 करोड़ राशि आवंटित की है. लाभुकों को पैसे भेजने की भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, जल्द ही महिलाओं को पैसे मिलेंगे.

इन 5 जिलों को सबसे अधिक राशि

विभाग द्वारा जिला कोषांगों को आवंटित 9,609 करोड़ राशि में सबसे अधिक गिरिडीह जिला को 907 करोड़ 50 लाख रुपए मिला है. इसके बाद रांची को 823 करोड़ 50 लाख, धनबाद को 670 करोड़ 50 लाख, बोकारो को 639 करोड़ और पलामू को 559 करोड़ 50 लाख रुपए आवंटित हुए है. सबसे कम राशि खूंटी जिले को 165 करोड़ रुपए आवंटित की गयी है. जिले में योजना की लाभुक महिलाओं की संख्या के आधार पर राशि आवंटित की गयी है. इन आंकड़ो से यह भी पता चलता है कि गिरिडीह जिले में मंईयां सम्मान योजना की सबसे अधिक लाभुक हैं. जबकि खूंटी में सबसे कम लाभुक है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सभी जिलों को आवंटित राशि

जिला का नाम आवंटित राशि
हजारीबाग507 करोड़
गढ़वा421 करोड़ 50 लाख
गोड्डा399 करोड़
देवघर381 करोड़
चाईबासा375 करोड़
चतरा360 करोड़
साहिबगंज352 करोड़ 50 लाख
पाकुड़316 करोड़ 50 लाख
दुमका307 करोड़ 50 लाख
सरायकेला289 करोड़ 50 लाख
जामताड़ा280 करोड़ 50 लाख
कोडरमा246 करोड़
लातेहार246 करोड़
रामगढ़243 करोड़
गुमला220 करोड़ 50 लाख
लोहरदगा177 करोड़
सिमडेगा174 करोड़

इसे भी पढ़ें

Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

Jamsetji Tata: आज जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि, यहां जानिये उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने मारा चाकू

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version