Ranchi news : धौनी से मिले मंत्री सुदिव्य, खेल व पर्यटन के विकास पर हुई चर्चा

धौनी ने खेल और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने का दिया आश्वासन.

By RAJIV KUMAR | July 12, 2025 10:58 PM
an image

रांची.

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार शनिवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से मिले. इस दौरान झारखंड राज्य में खेल एवं पर्यटन गतिविधियों के व्यापक विकास को लेकर चर्चा हुई. मौके पर झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव भी मौजूद थे. बैठक में राज्य में खेल और पर्यटन को नयी दिशा कैसे मिले, इसको लेकर बातें हुईं. मंत्री सुदिव्य ने कहा कि राज्य सरकार धौनी के सहयोग को लेकर आश्वस्त है. उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से झारखंड को एक प्रमुख खेल और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा. खेल मंत्री ने यह भी बताया कि धौनी ने आश्वस्त किया कि वे झारखंड में खेल और पर्यटन के क्षेत्र में विकास को गति देने में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का विश्वास है कि धौनी के सहयोग से झारखंड के खेल और पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नयी पहचान मिलेगी.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version