एमएस धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, कूल अंदाज में मछली पकड़ते नजर आये माही
MS Dhoni: कैप्टेन कुल महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची आ गये हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर माही की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में माही मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
By Dipali Kumari | May 30, 2025 2:23 PM
MS DhoniViral Photo: आईपीएल 2025 (इंडियन प्रीमियर लीग) से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बाहर होने के बाद कैप्टेन कुल महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची आ गये हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर माही की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में माही मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस की है, जहां वे अक्सर सुकून और फुर्सत के पल बिताते हैं.
रिटायरमेंट के मूड में नहीं हैं धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के आईपीएल से बाहर होते ही महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी तेज हो गयी थी. हर किसी को लग रहा था कि माही अब रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे. हालांकि अब तक ऐसी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है. रिटायरमेंट की बात पर धोनी कहा है कि अगले 4-5 महीने वो देखेंगे और शरीर पर मेहनत करेंगे. इसके बाद ही वो कोई फैसले लेंगे.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।