Ranchi News: नागपुरी स्वतंत्र व समृद्ध भाषा : डॉ बीरेंद्र

Ranchi News : दिल्ली में साहित्य अकादमी के तत्वावधान में साहित्योत्सव का आयोजन किया गया.

By PRABHAT GOPAL JHA | March 13, 2025 12:31 AM
feature

रांची. दिल्ली में साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित साहित्योत्सव के अंतिम दिन बुधवार को रांची के नागपुरी भाषा के सहायक प्रध्यापक व लेखक डॉ बीरेंद्र कुमार महतो शामिल हुए. डॉ बीरेंद्र ने नागपुरी भाषा पर अपना व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि नागपुरी भाषा झारखंड की सर्वाधिक लोकप्रिय भाषा है. इस भाषा की मधुरता व सरलता के चलते भाषाविदों ने इसे ””बांसुरी की भाषा””, ””गीतों की रानी”” व ””मांदर की भाषा”” कह कर सुशोभित किया है.

1947 तक नागपुरी झारखंड की राजभाषा बनी रही

डॉ बीरेंद्र ने कहा कि 64वीं इस्वी में छोटानागपुर के नागवंशी राजाओं ने नागपुरी भाषा को अपनी राजकाज की भाषा बनायी थी. तब से लेकर 1947 तक नागपुरी झारखंड की राजभाषा बनी रही. अंग्रेजों व ईसाई मिशनरियों ने भी अपने धर्म प्रचार के लिए इसे अपनाया. कालांतर में इसे लिखने के लिए कैथी, बांग्ला, उड़िया, मराठी, रोमन व देवनागरी लिपि का प्रयोग किया गया.उन्होंने कहा कि भाषा विज्ञान की दृष्टिकोण से नागपुरी एक स्वतंत्र भाषा है. इसका अपना विपुल साहित्य, शब्दकोश व व्याकरण है. साहित्योत्सव में डॉ महतो ने सात नागपुरी कविताओं का पाठ किया. इस सत्र में नागपुरी भाषा के अलावा असमिया, मलयालम, पंजाबी, संस्कृत, तमिल व उर्दू भाषा के साहित्यकारों ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version