रांची. नागपुरी के प्रसिद्ध गायक महावीर नायक को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री सम्मान मिला है. सम्मान लेने के बाद उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि कलाकारों को सम्मान मिल रहा है. यह झारखंड के लिए अच्छा है. यह सम्मान झारखंड को मिला है और अब मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि आज 62 लोगों को यह सम्मान मिला. जिनमें कवि, साहित्यकार, गायक व अन्य विधा के लोग शामिल हैं. हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें भी पद्मश्री मिलेगा, लेकिन जब घोषणा हुई और यह सम्मान मिला, तो यह हमारे लिये भी गौरव की बात है. हम कलाकार हैं और यही काम करते हुए इतनी दूर तक पहुंचे हैं.
संबंधित खबर
और खबरें