Padma Awards 2024: रांची-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो व सरायकेला की चामी मुर्मू को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पद्मश्री से सम्मानित किया. पूर्णिमा महतो राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हैं. प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी पुरस्कृत हैं. चामी मुर्मू को लेडी टार्जन कहा जाता है. वे 30 लाख से अधिक पेड़ लगा चुकी हैं.
जमशेदपुर की बिटिया पद्मश्री से सम्मानित
पद्मश्री पूर्णिमा महतो का जन्म 15 अगस्त 1976 को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में हुआ. उनकी तीरंदाजी यात्रा टाटा अकादमी से जुड़े एक संस्थान में प्रशिक्षण सत्र के साथ 10 वर्ष की उम्र में शुरू हुई थी. उस समय उनके पास घर में बना तीर-धनुष था. उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला. 1987 में प्रशिक्षण के लिए वे जमशेदपुर के टाटा आर्चरी एकेडमी में शामिल हुईं. 1993 और 1998 के बीच कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया. 1994 में पुणे में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने 6 स्वर्ण पदक जीते. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है.
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने तीरंदाजी (खेल) के क्षेत्र में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए झारखंड, जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो को 'पद्म श्री' से सम्मानित किया।#PadmaShri #PeoplesPadma #PadmaAwards2024 pic.twitter.com/n5en4bHahP
— PIB in Jharkhand 🇮🇳 (@RanchiPIB) April 22, 2024
शानदार करियर के बाद कोच के रूप में दी सेवा
तीरंदाजी में शानदार करियर के बाद जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो ने अगली पीढ़ी के तीरंदाजों को तैयार करने के लिए प्रतिष्ठित कोच के रूप में शुरुआत की. 2000 के बाद उन्होंने दो दशक से अधिक समय शीर्ष तीरंदाजी प्रतिभाओं को संवारने में लगाया. डोला बनर्जी, दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी, प्रणिता और भजन कौर जैसे प्रतिष्ठित तीरंदाजों को इन्होंने प्रशिक्षित किया है.
प्रभात खबर भी दे चुका है अपराजिता सम्मान
पद्मश्री चामी मुर्मू 52 साल की हैं. इन्हें लेडी टार्जन कहा जाता है. पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. इन्हें देशभर में ‘सरायकेला की सहयोगी’ के नाम से जाना जाता है. ये सरायकेला-खरसावां जिले की हैं. पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में इन्होंने कार्य किया है. तीन हजार महिलाओं के साथ इन्होंने 30 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं. 2017 में प्रभात खबर ने इन्हें ‘अपराजिता सम्मान’ से सम्मानित किया था.
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह