झारखंड कैडर के 18 IPS को आंतरिक सुरक्षा पदक, अमोल विनुकांत होमकर समेत इन्हें मिला सम्मान
Police Antrik Suraksha Seva Padak: झारखंड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक दिया गया है. बेहतर पुलिस सेवा के लिए यह पदक उन्हें दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय को आंतरिक सुरक्षा पदक उपलब्ध करा दिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजकर सूचित कर दिया है.
By Guru Swarup Mishra | April 4, 2025 7:08 PM
Police Antrik Suraksha Seva Padak: रांची-पुलिस सेवा में बेहतर योगदान के लिए झारखंड कैडर के 18 आईपीएस अफसरों को आंतरिक सुरक्षा पदक मिला है. यह पदक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (गृह मंत्रालय) की ओर से झारखंड पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है. इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने पत्र भेजा है.
इन आईपीएस को आंतरिक सुरक्षा पदक
आंतरिक सुरक्षा पदक पानेवालों में अमोल विनुकांत होमकर, पंकज कंबोज, कुलदीप द्विवेदी, ए विजयालक्ष्मी, डॉ एम तमिलवाणन, अनीश गुप्ता, इंद्रजीत महथा, सुरेंद्र कुमार झा, वाइएस रमेश, कार्तिक एस, एम अर्शी, प्रशांत आनंद, आशुतोष शेखर, अनुदीप सिंह, शंभु कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय, राजकुमार मेहता और के विजय शंकर शामिल हैं.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।