एक साथ ली जा सकती है 11वीं और 12वीं सिविल सेवा परीक्षा
इधर, संभावना यह भी जतायी जा रही है कि कैलंडर अप टू डेट करने के लिए 11वीं और 12वीं सिविल सेवा परीक्षा एक साथ ली जा सकती है. सातवीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पूरी हो गयी है. इस आधार पर 11वीं सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2021 में होनी चाहिए थी. लेकिन 2022 समाप्त होने में लगभग डेढ़ माह बचे हैं. राज्य सरकार के नियम के अनुसार अब सिविल सेवा परीक्षा वर्ष के आधार पर जानी जायेगी. इस आधार पर 11वीं सिविल सेवा परीक्षा मुख्य रूप से सिविल सेवा परीक्षा-2021 व 12वीं सिविल सेवा परीक्षा मुख्य रूप से सिविल सेवा परीक्षा 2022 कही जायेगी.
Also Read: रांची-पटना के लिए नया रेल रूट बनकर तैयार, अब इतने घंटे में होगा सफर तय
सिविल सेवा बैकलॉग नियुक्ति पांच साल से लंबित
जेपीएससी द्वारा सिविल सेवा बैकलॉग की नियुक्ति पिछले लगभग पांच साल से लंबित है. आयोग ने नवंबर 2017 में कुल 10 पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से 19 जनवरी 2019 तक आवेदन आमंत्रित किये, लेकिन यह नियुक्ति परीक्षा फिलहाल अटकी हुई है. कुल 10 पद में राज्य पुलिस सेवा के चार पद (बीसी-2), राज्य कारा सेवा के चार पद (दो एससी, एक बीसी-1 व एक बीसी-2) तथा राज्य नियोजन सेवा के दो पद (एससी) शामिल हैं. राज्य नियोजन सेवा में अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा एक अगस्त 2013 को 21 वर्ष राज्य पुलिस सेवा में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा एक अगस्त 2016 को 20 वर्ष और राज्य कारा सेवा के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा एक अगस्त 2017 को 22 वर्ष निर्धारित की गयी थी.