कमेटी के अध्यक्ष सिद्धनाथ व कैलाश बने महामंत्री

बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ठाकुरगांव महावीर मंडल की बैठक हुई

By KALICHARAN SAHU | March 23, 2025 9:58 PM
feature

बुढ़मू.

बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ठाकुरगांव महावीर मंडल की बैठक हुई. अध्यक्षता सिद्धनाथ महतो ने की. बैठक में वर्ष 2024 के आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया. साथ ही रामनवमी मेला व शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी गठित की गयी. कमेटी के अध्यक्ष सिद्धनाथ महतो, कार्यकारी अध्यक्ष कमल मोदी, महामंत्री कैलाश वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन ताम्रकार, उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी, उत्पल शाहदेव, बिंटू शाहदेव, मुकेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रामा महतो, अशोक महतो, मनोज साहू, नरेश लहेरी व शाहनंद गोप, मंत्री गुड्डू सिंह, अनुज कुशवाहा, दीपक ताम्रकार, पंकज गुप्ता, बलराम जायसवाल, राजकिशोर महली को बनाया गया. वहीं संरक्षक लक्ष्मीनारायण तिवारी, पालन राम पांडेय, रामाशीष पांडेय, मनिंद्र नाथ वैद्य, अशोक साहू, गिरधारी महतो, मुखिया सचिन पाहन, थाना प्रभारी विनीत कुमार, मुखिया जयंती देवी, मुखिया कुशेंद्र पाहन, मनीष सिंह, अक्षय कुमार नाथ शाहदेव, शंकर साहू, उमेश वैद्य को बनाया गया. झांकी प्रमुख विष्णु जायसवाल व झांकी उपप्रमुख मुकेश जायसवाल, शिव प्रसाद साहू, मंटू प्रजापति समेत अन्य को चुना गया. वहीं कार्यकारिणी में 15 सदस्यों को शामिल किया गया. अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए महावीर मंडल की अगली बैठक बुधवार को होगी.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version