पुंदाग स्टेशन पर 24 से 30 मई तक 1 मिनट के लिए रुकेंगी ट्रेनें, आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर है स्टॉपेज
हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (शाम 7.20 बजे), गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस (सुबह 4.35 बजे), राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (रात 10.19 बजे), जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस (सुबह 7.55 बजे), हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (रात 8.09 बजे), रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (सुबह 7.20 बजे), रांची-दुमका एक्सप्रेस रात 11.14 बजे रुकेगी.
By Prabhat Khabar News Desk | May 20, 2023 5:44 AM
रांची: आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर 24 से 30 मई तक कई ट्रेनों का पुंदाग स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया गया है. ट्रेन संख्या 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन सुबह 7.30 बजे व प्रस्थान 7.31 बजे होगा. इसके अलावा रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (रात 8.54 बजे), रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (रात 9.05 बजे), भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस सुबह 6.21 बजे रुकेगी.