अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल, हेमंत के मंत्री की झारखंड को बड़ी सौगात

RIMS 2 In Ranchi: हरियाणा के फरीदाबाद के अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल 'रिम्स 2' बनेगा. इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. स्वास्थ्य क्रांति की ओर झारखंड सरकार का एक और बड़ा कदम होगा. अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का दौरा कर रांची लौटे स्वास्थ्य मंत्री ने ये जानकारी दी.

By Guru Swarup Mishra | July 16, 2025 6:25 PM
an image

RIMS 2 In Ranchi: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल ‘रिम्स 2’ अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर बनेगा. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है. उन्होंने कहा कि रांची में एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS 2 बनने जा रहा है. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का दौरा कर स्वास्थ्य मंत्री रांची लौटे. उनके साथ स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और अरवा राजकमल भी थे.

एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल होगा-स्वास्थ्य मंत्री


झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में रिम्स 2 का निर्माण कराया जाएगा. यह पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल होगा. इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को झारखंड के इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद, BDO-CO को अलर्ट रहने के निर्देश, भारी बारिश ने ढाया कहर

स्वास्थ्य क्रांति की ओर एक और बड़ा कदम-स्वास्थ्य मंत्री


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी. जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी. यह झारखंड स्वास्थ्य क्रांति की ओर एक और बड़ा कदम होगा.

ये भी पढ़ें: एक्शन में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, 7 कर्मियों को शोकॉज, कार्यसंस्कृति में बदलाव के निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Heavy Rain: पलामू में भारी बारिश से उफनायीं नदियां, बाढ़ से निपटने के लिए खोले गए भीम बराज के 38 फाटक

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: सौतेले बड़े भाई की बड़ी बेरहमी से हत्या, खेत में पटककर पत्थर से कूंचा फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version