Shiv Barat 2025 Ranchi: हेमंत सोरेन को मिला शिव बारात में शामिल होने का आमंत्रण
Shiv Barat 2025 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की ओर से आयोजित होने वाले शिव बारात में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.
By Mithilesh Jha | February 22, 2025 7:07 PM
Shiv Barat 2025 Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शिव बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. शनिवार को शिव बारात आयोजन महासमिति ने उन्हें आमंत्रित किया है. शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रांची के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया.
मुख्यमंत्री से पूरे परिवार के साथ शिव बारात में आने का आग्रह
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिव बारात आयोजन महासमिति के प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली. शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ शिव बारात में सम्मिलित हों.
ये लोग भी रहे मौजूद
इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू, दयाशंकर शर्मा, राजकुमार तनेजा, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह, बादल सिंह एवं अन्य मौजूद रहे. रांची में पहाड़ी मंदिर की ओर से हर साल महाशिवरात्रि पर शिव बारात का आयोजन किया जाता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसमें शामिल भी होते हैं.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।