Shravani Mela Spl Trains: श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों एवं कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रांची से भागलपुर तक चलने वाली एक जोड़ी ट्रेन कोडरमा के रास्ते चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन जसीडीह के रास्ते जायेगी. ये स्पेशल ट्रेनें सप्ताह में 3 दिन चलेंगीं.
रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) ट्रेन 10 से चलेगी
ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 10.07.2025 से शुरू होगा और 10.08.2025 तक जारी रहेगा. ट्रेन प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को रांची से चलेगी. यह ट्रेन मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जायेगी. ट्रेन 14 फेरे लगायेगी.
रांची-भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) का टाइम-टेबल
- रांची से प्रस्थान 23:00 बजे
- मुरी आगमन 00:05 बजे
- मुरी से प्रस्थान 00:07 बजे
- बरकाकाना आगमन 01:35 बजे
- बरकाकाना से प्रस्थान 01:45 बजे
- हजारीबाग टाउन आगमन 02:40 बजे
- हजारीबाग टाउन से प्रस्थान 02:45 बजे
- कोडरमा आगमन 03:55 बजे
- कोडरमा से प्रस्थान 04:00 बजे
- नवादा आगमन 06:10 बजे
- नवादा से प्रस्थान 06:12 बजे
- किउल आगमन 08:20 बजे
- किउल से प्रस्थान 08:25 बजे
- सुल्तानगंज आगमन 09:45 बजे
- सुल्तानगंज से प्रस्थान 09:50 बजे
- भागलपुर आगमन 12:05 बजे
भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) स्पेशल ट्रेन 11 से चलेगी
ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 11.07.2025 से 11.08.2025 तक चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना और मुरी होते हुए रांची आयेगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भागलपुर-रांची (वाया कोडरमा) स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
- भागलपुर से प्रस्थान 13:10 बजे
- सुल्तानगंज आगमन 13:35 बजे
- सुल्तानगंज से प्रस्थान 13:40 बजे
- किउल आगमन 16:00 बजे
- किउल से प्रस्थान 16:05 बजे
- नवादा आगमन 17:10 बजे
- नवादा से प्रस्थान 17:12 बजे
- कोडरमा आगमन 20:00 बजे
- कोडरमा से प्रस्थान 20:05 बजे
- हजारीबाग टाउन आगमन 22:25 बजे
- हजारीबाग टाउन से प्रस्थान 22:30 बजे
- बरकाकाना आगमन 23:55 बजे
- बरकाकाना से प्रस्थान 00:05 बजे
- मुरी आगमन 01:58 बजे
- मुरी से प्रस्थान 02:00 बजे
- रांची आगमन 03:30 बजे
रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) ट्रेन 12 से चलेगी
ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा 12.07.2025 से शुरू होगा और 11.08.2025 तक जारी रहेगा. यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को रांची से प्रस्थान करेगी तथा मुरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक जायेगी.
रांची-भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) का टाइम-टेबल
- रांची से प्रस्थान 23:00 बजे
- मुरी आगमन 00:05 बजे
- मुरी से प्रस्थान 00:07 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे
- बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 01:20 बजे
- धनबाद आगमन 04:05 बजे
- धनबाद से प्रस्थान 04:15 बजे
- जसीडीह आगमन 07:20 बजे
- जसीडीह से प्रस्थान 07:30 बजे
- किउल आगमन 09:55 बजे
- किउल से प्रस्थान 10:20 बजे
- सुल्तानगंज आगमन 11:57 बजे
- सुल्तानगंज से प्रस्थान 12:02 बजे
- भागलपुर आगमन 13:00 बजे
भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) स्पेशल ट्रेन 13 से चलेगी
ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 13.07.2025 से 12.08.2025 तक चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, जसीडीह, धनबाद, मुरी होते हुए रांची आयेगी.
भागलपुर-रांची (वाया जसीडीह) का टाइम-टेबल
- भागलपुर से प्रस्थान 13:45 बजे
- सुल्तानगंज आगमन 14:08 बजे
- सुल्तानगंज से प्रस्थान 14:10 बजे
- किउल आगमन 16:00 बजे
- किउल से प्रस्थान 16:30 बजे
- जसीडीह आगमन 19:35 बजे
- जसीडीह से प्रस्थान 19:45 बजे
- धनबाद आगमन 23:20 बजे
- धनबाद से प्रस्थान 23:25 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे
- बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 01:20 बजे
- मुरी आगमन 02:23 बजे
- मुरी से प्रस्थान 02:25 बजे
- रांची आगमन 03:50 बजे
14 कोच के साथ चलेगी ट्रेन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच होंगे. इस तरह यह स्पेशल ट्रेन 14 कोच के साथ चलेगी.
इसे भी पढ़ें
श्रावणी मेला को लेकर सजधज कर तैयार बाबा नगरी, हाईटेक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आयोजन
Shravani Mela: कल देवघर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तैयारियों का जायजा लेंगे स्वास्थ्य मंत्री
Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह