Table of Contents
- रांची में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट
- इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- इन 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
- झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
- इन 6 जिलों के लिए जारी नहीं हुआ कोई अलर्ट
- Also Read
- Jharkhand Trending Video
- पलामू
- गढ़वा
- लातेहार
- लोहरदगा
- गुमला
- सिमडेगा
- खूंटी
- पश्चिमी सिंहभूम
- देवघर
- जामताड़ा
- दुमका
- गोड्डा
- साहिबगंज
- पाकुड़
Weather News: झारखंड के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम विभाग ने एक स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह चेतावनी दी है. ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य के 8 जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
रांची में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को राजधानी रांची में गरज के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान वर्षा भी होगी. साथ ही कहा कि राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. पश्चिमी भाग में पलामू प्रमंडल के 3 जिले पलामू, गढ़वा और लातेहार आते हैं. इनके अलावा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले भी पश्चिमी हिस्से में हैं.
Also Read
Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार
Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
इन 8 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
उपरोक्त सभी 8 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, झारखंड के दक्षिणी-पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी भी दी गई है. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिणी हिस्से में चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले आते हैं.
Also Read : झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
चतरा
कोडरमा
हजारीबाग
रामगढ़
रांची
बोकारो
गिरिडीह
धनबाद
सरायकेला-खरसावां
पूर्वी सिंहभूम
इन 6 जिलों के लिए जारी नहीं हुआ कोई अलर्ट
झारखंड के 6 जिलों में बारिश या वज्रपात की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. ये सभी जिले संताल परगना में हैं.
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में मौसम विभाग ने जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड के कई जिलों में आज बारिश होगी. रांची में कुछ घंटों में वर्षा होने की प्रबल संभावना है. झारखंड के कम से कम 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.
आज झारखंड के किन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी
झारखंड के 6 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होगी. इन जिलों के नाम इस प्रकार हैं :
पलामू
गढ़वा
लातेहार
लोहरदगा
गुमला
सिमडेगा
खूंटी
पश्चिमी सिंहभूम
Also Read
Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट
Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Trending Video
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह