Hockey : झारखंड लगातार सातवीं बार सेमीफाइनल में

झारखंड ने पेनाल्टी शूटआउट में मध्यप्रदेश को 5-4 गोल से पराजित किया

By Prabhat Khabar News Desk | July 12, 2025 12:41 AM
an image

रांची. झारखंड, हरियाणा, ओडिशा और मिजोरम की टीमें 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं. मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेली जा रही चैंपियनशिप में शुक्रवार को खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल में मेजबान झारखंड ने पेनाल्टी शूटआउट में मध्यप्रदेश को 5-4 गोल से पराजित किया. इससे पहले दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थीं. इस जीत के साथ झारखंड की टीम लगातार सातवीं बार चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं, हरियाणा ने उत्तरप्रदेश को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अन्य मैचों में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी बिहार को 5-0 से और हॉकी मिजोरम ने हॉकी पंजाब को 4-0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया. इससे पहले मुख्य अतिथि खेल निदेशक शेखर जमुआर और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version