तरबूज की पहली फसल से लखपति बना रांची का किसान, एक दिन में हुई डेढ़ लाख की कमाई
Success Story Farmer : राजधानी रांची के एक किसान भदया महतो ने अपने मेहनत और जुनून से कुछ ऐसा कर दिखाया है कि चारों और उसकी चर्चा हो रही है. टाटीसिलवे के भदया महतो ने बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती की और अपनी पहली फसल से ही वो लखपति बन गए. उन्होंने एक ही दिन में डेढ़ लाख रुपए का तरबूज बेचा.
By Dipali Kumari | May 14, 2025 9:24 AM
Success Story Farmer : अगर किसी काम को पूरी मेहनत, लगन, और जुनून से किया जाएं तो उसका परिणाम जरूर मिलता है. राजधानी रांची के एक किसान भदया महतो ने अपने मेहनत और जुनून से कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. टाटीसिलवे के भदया महतो ने बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती की और अपनी पहली फसल से ही वो लखपति बन गए. उन्होंने एक ही दिन में डेढ़ लाख रुपए का तरबूज बेचा. आसपास के क्षेत्र में भदया महतो एक प्रगतिशील किसान के रूप में चर्चा का विषय बन गए हैं.
भदया महतो ने पहली बार की तरबूज की खेती
भदया महतो ने 30 मजदूरों से दो ट्रक पर कुल 20 टन यानी 20 हजार किलो तरबूज एक ही दिन में कोलकाता भेजा. उन्होंने बताया कि औपचारिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं होने के बावजूद उनमें खेती का जुनून हमेशा रहा. अपने 40 साल के खेती के कैरियर में उन्होंने पहली बार तरबूज की खेती की. उन्होंने अपनी 7 एकड़ की जमीन पर उषा मार्टिन फाउंडेशन के सहयोग से तरबूज लगाया. उनकी खेत में लहलहाते फसलों ने पहली बार में ही भदया महतो को लखपति बना दिया.
तरबूज के अलावा भदया महतो ने 50 डिसमिल भूमि पर 3 क्विंटल से अधिक स्ट्रॉबेरी की खेती की, जिससे 1 लाख से अधिक की आमदनी हुई. उन्होंने बताया कि हर एक सप्ताह में 4 हजार रुपए का स्ट्रॉबेरी बेचा. ग्राफ्टेड टमाटर के भी पौधे लगाये, जिससे 100 क्विंटल की उपज हुई. खेत से 5 क्विंटल प्याज और 50 क्विंटल धन का भी बढ़िया उत्पादन हुआ.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।