लापरवाही की वजह से सरेंडर हुई राशि : डॉ लंबोदर

पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा राशि सरेंडर किये जाने के मामले की शिकायत की.

By PRAVEEN | July 8, 2025 11:29 PM
an image

रांची. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा राशि सरेंडर किये जाने के मामले की शिकायत की. डॉ महतो ने राज्यपाल को बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के बोकारो और धनबाद जिले स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय गोमिया, टुंडी और जामाडोबा (झरिया) को पुस्तकालय के लिए 25-25 लाख तथा प्रयोगशाला के लिए 25-25 लाख रुपये यानी कुल डेढ़ करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2024-25 में उपलब्ध कराया गया था. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से उक्त राशि का उपयोग नहीं हो पाया. उन्होंने जिम्मेदार पदाधिकारी और कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की. उन्होंने राज्यपाल को बताया कि लॉ कॉलेज, धनबाद 1971 से संचालित है, जिसकी स्थापना झारखंड आंदोलन के मसीहा बिनोद बिहारी महतो ने की थी. वर्तमान में विधि महाविद्यालय में 12 सितंबर 2022 से तदर्थ शासी निकाय कार्यरत है और अब तक पूर्ण शासी निकाय का गठन नहीं हो पाया है. उन्होंने यह भी बताया कि 2019 से लॉ कॉलेज में स्थायी प्राचार्य नहीं है. प्रभारी प्राचार्य के कारण भी महाविद्यालय के संचालन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं. इस महाविद्यालय का नाम बिनोद बिहारी महतो लॉ कॉलेज, धनबाद किया जाना उचित होगा. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के साथ राहुल कुमार, अमरदीप महाराज, चंद्रशेखर नायक, शशि शेखर और मनोज कपरदार ने राज्यपाल से मुलाकात की.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version