आरटीसी इंटर काॅलेज दरदाग में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आरटीसी इंटर काॅलेज दरदाग में एक पखवारे के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

By SATYAPRAKASH PATHAK | June 17, 2025 9:13 PM
an image

ओरमांझी. आरटीसी इंटर काॅलेज दरदाग में 14 से 18 वर्ष के किशोरियों को ग्रीन स्कील से जोड़ कर उन्हें हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से एक पखवारे के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. विवेकानंद सभागार में जर्मन काॅरपोरेशन के सौजन्य से जीआइजेड संस्था के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर काम कर न सिर्फ किशोरियां रोजगार पा सकती हैं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. जीआइजेड संस्था के मनमोहन सिंह चौहान ने प्रशिक्षण के विषयवस्तु पर प्रकाश डाला. मौके पर काॅलेज के सचिव डाॅ पारस नाथ महतो, प्राचार्य ब्रज भूषण नीरज डाॅ भीम महतो, पीसी मित्रा, राजीव दास गुप्ता, प्रो शैलेन्द्र मिश्र, अब्दुल जब्बार अंसारी ने विचार साझा किया.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version