Transfer Posting News: रांची के एसएसपी ने 4 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसमें एक कनीय अवर निरीक्षक को थाना प्रभारी बनाया गया है, तो एक थाना प्रभारी का ट्रांसफर करते हुए उनको कनीय अवर निरीक्षक बनाया गया है.
पुलिस पदाधिकारियों को नई जगह योगदान देने का निर्देश
एसएसपी कार्यालय ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उसमें एक महिला पुलिस पदाधिकारी भी हैं. सभी 4 पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
इन 4 पुलिस पदाधिकारियों की हुई है ट्रांसफर-पोस्टिंग
एसएसपी कार्यालय रांची की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस अवर निरीक्षक आदिकांत महतो, महिला पुलिस अवर निरीक्षक रेणुका टुडू, पुलिस अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह और पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार राय का तबादला किया गया है.
किस पुलिस पदाधिकारी का कहां हुआ तबादला
क्रम | पुलिस पदाधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापन | नव पदस्थापन |
1 | निरीक्षक आदिकांत महतो | प्रभारी, डीसीबी शाखा | थाना प्रभारी, कोतवाली |
2 | अवर निरीक्षक रेणुका टुडू | कनीय अवर निरीक्षक, बरियातू थाना | महिला थाना प्रभारी, रांची |
3 | अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह | कनीय अवर निरीक्षक बुंडू थाना | थाना प्रभारी, विधानसभा थाना |
4 | अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार राय | थाना प्रभारी, विधानसभा थाना | कनीय अवर निरीक्षक कोतवाली थाना |
आदिकांत महतो कोतवाली थाना के प्रभारी बनाए गए
डीसीबी शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो को कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है. बरियातू थाना की कनीय अवर निरीक्षक रेणुका टुडू को रांची महिला थाना का प्रभारी बना दिया गया है.
विश्वजीत कुमार बने विधानसभा थाना के प्रभारी
बुंडू थाना में पदस्थापित कनीय अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार को विधानसभा थाना प्रभारी बनाया गया है. विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय अब कोतवाली थाना के कनीय अवर निरीक्षक होंगे.
Also Read
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह