सरना एकेडमी में वन महोत्सव

महोत्सव की शुरुआत एकेडमी निदेशक महेंद्र उरांव ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर किया.

By DINESH PANDEY | July 5, 2025 5:17 PM
an image

प्रतिनिधि, खलारी.

सरना एकेडमी में वन महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव की शुरुआत एकेडमी निदेशक महेंद्र उरांव ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर किया. बच्चों ने भी पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायी. एकेडमी के प्राचार्य गोपाल सिंह व उप प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को वनों के महत्व और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पेड़ लगाये. बच्चों को पेड़ों के महत्व और उनकी देखभाल की जानकारी दी गयी. बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ ली. निदेशक महेंद्र उरांव ने कहा कि प्रदूषण आज जानलेवा हो रहा है. इससे बचने के लिए पेड़ों को बचाना व संरक्षण करना बहुत ही जरूरी है. कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है और हमें उसकी रक्षा करनी चाहिए. मौके पर शिक्षक रतन सिंह, बलबीर यादव, रोहित साहू, सुरेंद्र चौहान, रोस्ती मिंज, खुशी झा, नीलू कुमारी, रिया सिन्हा, सगुप्ता परवीन, संगीता कुमारी, दिव्या कुमारी, सुनीता कुमारी रूपाली कुमारी, प्रिया रुंदा, रिया रुंदा, गुनगुन कुमारी, क्रांति हांसदा आदि मौजूद थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version