रांची: झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. रांची से सटे कांके का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है. सबसे कम तापमान चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया. वहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास है.
संबंधित खबर
और खबरें