Ranchi news : संताल से कोल्हान तक है भाजपा की लहर, मिलेगा पूर्ण बहुमत : भाजपा

भाजपा ने झारखंड में ऐतिहासिक जीत का किया दावा. कहा : झामुमो का दावा दिन में सपने देखने जैसा

By Prabhat Khabar News Desk | November 22, 2024 10:23 PM
an image

रांची. भाजपा ने झामुमो के प्रवक्ता विनोद पांडेय के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी है कि इंडिया गठबंधन 60 से अधिक सीटें जीतने जा रहा है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इसे दिन में सपने देखने जैसा बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों से जमीन पर हेमंत सरकार के खिलाफ संघर्ष किया है. परिवर्तन यात्रा के दौरान पार्टी को जनता का मूड स्पष्ट रूप से समझ में आ गया है. झारखंड की जनता परिवर्तन के मूड में है और राज्य में भाजपा की लहर चल रही है. यह जीत का माहौल संताल से लेकर कोल्हान तक दिखायी दे रहा है. 23 नवंबर को राज्य में ऐतिहासिक परिवर्तन होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से ज्यादा संख्या के साथ सरकार बनायेगी. श्री साह ने कहा कि जनता के इस आक्रोश की वजह से हेमंत सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता अपनी सीटें गंवा सकते हैं और इंडिया गठबंधन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है. भाजपा प्रवक्ता ने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन ने चुनाव के पहले चरण में ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version