सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें महिलाएं : नेहा

भाजपा खलारी मंडल महिला मोर्चा द्वारा डकरा दुर्गा मंडप मैरेज हॉल में बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.

By Prabhat Khabar News Desk | July 23, 2025 8:21 PM
feature

डकरा. भाजपा खलारी मंडल महिला मोर्चा द्वारा डकरा दुर्गा मंडप मैरेज हॉल में बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष नेहा सिंह शामिल हुई. महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम, कुर्सी रेस, सामूहिक जलपान के साथ कई मनोरंजक कार्यक्रम किये गये. डकरा अस्पताल प्रमुख डॉ प्रभा कुमारी और नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि महिलाएं घर के साथ-साथ समाज को ज्यादा बेहतर तरीके से समझती हैं. दोनों ने कार्यक्रम का प्रशंसा की. संचालन ममता केसरी द्वारा किया गया. अंत में सभी महिलाओं के बीच सुहाग का प्रतीक हरी-हरी चूड़ियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर सरिता सिंह, दीपशिखा देवी, जयंती देवी, राखी केसरी, बबीता देवी, सावित्री देवी, बिंदिया देवी, रिंकी देवी, माधुरी चौहान, अनीता सिंह, सुनीता सिंह, विभा देवी, अरुणा सिंह, किरण देवी, कृष्णा देवी, किरण देवी, नीरा देवी आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version