Quordle Game 1285: चार शब्द, एक जंग, आज की पहेली ने फिर किया हैरान!

Quordle एक दिमागी खेल है जो Wordle से चार गुना चुनौतीपूर्ण है. इसमें खिलाड़ी को एक साथ चार पांच-अक्षरों वाले शब्दों को सिर्फ नौ प्रयासों में पहचानना होता है. यह ऑनलाइन शब्द खेल आपकी शब्दावली, तर्कशक्ति और सोचने की क्षमता को नयी ऊंचाइयों तक ले जाता है. Quordle है मजेदार, तेज और एक असली ब्रेन ट्रीट! देखें आज की पहेली और उसका हल.

By Shivani Shah | August 1, 2025 6:30 AM
an image

Quordle 1285 ने आज फिर से बता दिया कि यह सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि एक माइंड बैटल है। जो खिलाड़ी रोज़ इस पहेली को हल करते हैं, उन्हें आज के चारों शब्दों ने सचमुच सोच में डाल दिया। दिमाग दौड़ाइए, हिंट्स देखिए, और जानिए क्या आपने आज की बाज़ी मारी या चूक गए?

Quordle Game 1285 के लिए हिंट

ऊपरी बाएं: अदाकार

ऊपरी दाएं: सूखा और सफेद

नीचे बाएं: चौड़ा

निचला दायां: कच्ची ईंट

Quordle Game 1284 में आज के उत्तर

  • ACTOR
  • MEALY
  • WIDTH
  • ADOBE

Quordle

Today: खास बातें

सारे शब्दों की शुरुआत अलग-अलग अक्षर से हुई है.

MEALY” जैसे अपेक्षाकृत कठिन शब्द ने पजल की जटिलता बढ़ा दी.

पजल ने खिलाड़ी के शब्दज्ञान और त्वरित सोच दोनों को परखा

गेमिंग समुदाय में Quordle #1285 को इस सप्ताह की सबसे “ब्रेन्स्टीमर” पहेली माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों ने इसे “deceptively difficult” और “sneaky tricky” जैसे शब्दों से नवाजा.

Quordle को जानें

Quordle एक ऑनलाइन शब्द खेल है, जो Wordle से प्रेरित है लेकिन कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है. इसमें खिलाड़ियों को चार अलग-अलग पांच अक्षरों वाले शब्द एक साथ पहचानने होते हैं, वह भी सिर्फ नौ प्रयासों में. हर प्रयास चारों ग्रिड्स पर लागू होता है और रंग संकेत- हरा, पीला, ग्रे के जरिये अक्षरों की सही स्थिति का पता चलता है. खेल quordle.com पर या मोबाइल ऐप के जरिए खेला जा सकता है. इसमें Daily Quordle और Practice Mode जैसे विकल्प हैं. शुरुआत में ऐसे शब्द टाइप करना उपयोगी होता है जिनमें ज्यादा स्वर और अलग अक्षर हों, ताकि ज्यादा जानकारी मिल सके. Quordle न केवल शब्दावली को मजबूत करता है, बल्कि तर्कशक्ति और रणनीति भी विकसित करता है. Wordle पसंद करने वालों के लिए यह एक मजेदार और दिमागी कसरत का अगला स्तर है, जो रोजाना नयी चुनौती और संतोषजनक अनुभव देता है.

क्या आपने आज की पहेली को सुलझा लिया या कोई शब्द बना रह गया पहेली?

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version