Parliament Special Session : नई संसद में विशेष सत्र की कार्यवाही के दौरान लोकसभा में महिला रिजर्वेशन बिल पेश किया गया. केंद्र सरकार ने इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है. केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अनुसार लोकसभा और देश की सभी विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी. इस बिल पास होने के बाद लोकसभा में महिलाओं के लिए 181 सीटें रिजर्व हो जाएंगी. वर्तमान में लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है. दिल्ली विधानसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.
संबंधित खबर
और खबरें