नवमी तिथि (Navami Date)
-
श्री रामनवमी 2021 तिथि: बुधवार, 21 अप्रैल 2021
-
नवमी तिथि आरम्भ: 21 अप्रैल 2021 को 00 बजकर 43 मिनट से
-
नवमी तिथि समाप्त: 22 अप्रैल 2021 को 00 बजकर 35 मिनट तक
राम नवमी 2021 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2021 Shubh Muhurat)
-
राम नवमी शुभ मुहूर्त: 11 बजकर 02 मिनट से 13 बजकर 38 मिनट तक
-
कुल अवधि: 02 घंटे 36 मिनट तक
-
राम नवमी का सबसे शुभ मुहूर्त: 12 बजकर 20 मिनट से
-
सीता नवमी: 21 मई 2021, शुक्रवार
रामनवमी पर्व का महत्व (Ram Navami Significance)
-
रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था
-
यही कारण है कि इस दिन सभी घरों में श्रद्धालु विशेष पूजा पाठ और हवन करते हैं
-
चैत्र नवरात्रि की समाप्ति भी इसी दिन हो रही है, जिस दिन मां दुर्गा को विदाई की जाती है
-
नवमी का व्रत एवं हवन बुधवार 21 अप्रैल को किया जाना है
-
भगवान श्री राम को विष्णु जी का अवतार माना जाता है
-
ऐसी मान्यता है कि विधि पूर्वक इनकी पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है व सारे कष्टों का भी नाश होता है.
Also Read: Kamada Ekadashi 2021: रामनवमी के अगले दिन रखा जाएगा कामदा एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, भगवान विष्णु की पूजा विधि व इस दिन बन रहे 7 शुभ मुहूर्तों के बारे में
क्या है रामनवमी की पूजा विधि (Ram Navami Puja Vidhi)
-
रामनवमी के दिन अर्थात 21 की सुबह सूर्योदय से पूर्व उठ जाएं,
-
स्नानादि करें, स्वच्छ वस्त्र पहनें
-
नवमी पूजा आरंभ करें, श्री राम के समक्ष दीप प्रज्वलित करें और
-
सभी देवी-देवताओं का ध्यान लगाकर मनोकामनाएं मांगे
-
भगवान राम को मिष्ठान, फल, फूल आदि अर्पित करें
-
उनके मंत्र का जाप करें, संभव हो तो घर में हवन करवाएं व अंतिम में श्रीराम जी आरती करके पूजा समाप्त करें.
Also Read: 9 साल बाद Ram Navami 2021 पर दिखेगा पांच ग्रहों का शुभ संयोग, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
राम जी के दोहे
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं..’इस दोहे के जाप जरूर करें. ऐसी मान्यता है कि इससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
राम जी की स्तुति (Shree Ram Stuti)
श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन हरण भवभय दारुणम्, नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्.
भगवान राम के मंत्र जाप (Ram Navami Mantra)
ॐ नमो भगवते रामचंद्राय: इस मंत्र जाप से सारी परेशानियां दूर होंगी. ऐसे में रामनवमी के दिन इसका जाप जरूर करें.
Posted By: Sumit Kumar Verma