परिभ्रमण को छात्र रवाना

जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर के छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को अहले सुबह मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक रामकिशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि ये सभी छात्र-छात्राएं राजगीर,पावापुरी व नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे. इससे इनका बौद्धिक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 14, 2014 8:02 PM

जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर के छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को अहले सुबह मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक रामकिशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि ये सभी छात्र-छात्राएं राजगीर,पावापुरी व नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे. इससे इनका बौद्धिक और मानसिक विकास होगा. इस अवसर पर संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक वरुण कुमार, शिक्षक ऐडलिन डुंगडुंग,सत्येंद्र कुमार, सरस्वती देवी, अर्जुन प्रसाद सिंह, नगर पार्षद गीता देवी,समाजसेवी कृष्णा साव आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version