RRB Group D Result 2022 जल्द, बिहार, झारखंड के कैंडिडेट्स इन वेबसाइट्स पर चेक करें अपना परिणाम
RRB Group D Result 2022: बिहार और झारखंड के उम्मीदवार अपने आरआरबी ग्रुप डी परिणाम आरआरबी मुजफ्फरपुर, पटना और रांची की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं.
By Anita Tanvi | December 22, 2022 5:35 PM
RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 जल्द ही घोषित किया जाएगा. वैसे उम्मीदवार जिन्होंने यह परीक्षा दी थे वे रिजल्ट घोषित होने के बाद आरआरबी की वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं. बिहार और झारखंड के उम्मीदवार नीचे बताये गये आरआरबी मुजफ्फरपुर, पटना और रांची की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना आरआरबी ग्रुप डी परिणाम देख सकते हैं:
बिहार, झारखंड के उम्मीदवार यहां चेक करें रिजल्ट
बता दें कि RRB Group D Result 2022 चेक करने के लिए कोई वैकल्पिक वेबसाइट या सामान्य पोर्टल नहीं है. उम्मीदवारों को केवल इन आधिकारिक साइटों पर साझा की गई जानकारी पर भरोसा करना चाहिए.