DU Admission 2025: डीयू के Kirori Mal College में ये है CUET कटऑफ सच! एडमिशन के लिए High कंप्टीशन

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेजों में शामिल किरोरीमल कॉलेज में एडमिशन लेना आसान नहीं है. CUET स्कोर की कटऑफ हर साल हाई जाती है, जिससे प्रतियोगिता और भी कड़ी हो जाती है. जानिए कितने स्कोर पर मिलता है एडमिशन और कैसे बढ़ाएं अपनी तैयारी का स्तर.

By Shubham | July 21, 2025 2:47 PM
an image

DU Admission 2025 in Hindi: दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रतिष्ठित किरोरीमल कॉलेज (KMC) नॉर्थ कैंपस में छात्रों की पहली पसंद रहता है. CUET UG परीक्षा 2025 के बाद अब एडमिशन की प्रक्रिया CSAS पोर्टल के माध्यम से चल रही है लेकिन सबसे अहम सवाल है कि कितना स्कोर चाहिए KMC में सीट पाने के लिए और कैसे एडमिशन पा सकते हैं. कोर्स के हिसाब से कटऑफ अलग-अलग हो सकती है. इसलिए यहां डीयू के Kirori Mal College में ये है CUET कटऑफ देखें और अपने एडमिशन प्रोसेस को आगे बढ़ाएं.

DU Admission 2025: CUET कटऑफ स्कोर (कोर्स वाइज)

KMC कॉलेज में संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है. यहां जो स्कोर बताया जा रहा है वह जनरल कैटेगरी के लिए अनुमानित है और EWS/OBC/SC/ST कोटे में कुछ छूट मिल सकती है- 

  • BSc (Hons) Physics: CUET स्कोर लगभग 425 से अधिक
  • BSc (Hons) Statistics: लगभग 710 से अधिक
  • BSc (Hons) Mathematics: लगभग 640 से अधिक
  • BA (Hons) Political Science/History: लगभग 860 से अधिक.

यह भी पढ़ें- MBA है सपना? जानिए भारत के टॉप कॉलेज, फीस से लेकर प्लेसमेंट तक की पूरी जानकारी

DU Admission 2025: छात्रों के लिए कटऑफ पर अपडेट

सीट की संख्या और कोर्स की लोकप्रियता का ही पूरा फाॅर्मूल होता है. जितनी अधिक सीटें तो उतनी कम कटऑफ लेकिन लोकप्रिय फील्ड्स में कटऑफ अधिक होती है. पिछले वर्षों की ट्रेंड में KMC में BA Political Science में 99 percentile रहा है जो दिखाता है कि स्कोर 860 से अधिक तक जाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- BA English vs BA Journalism में क्या अंतर है? JOB Placement और जानें किसका है बेहतर स्कोप?

DU Admission 2025: एडमिशन कैसे करें?

  • CUET UG परीक्षा में शामिल होने के बाद अपना रिजल्ट देखें.
  • DU के CSAS पोर्टल (ugadmission.uod.ac.in) पर पंजीकरण करें 
  • .कोर्स और कॉलेज प्रेफरेंस भरें और सबसे ऊपर KMC को सेलेक्ट करें.
  • पहली सीट अलॉटमेंट के बाद फीस जमा कर सीट स्वीकार करें.
  • अगली राउंड तक प्रेफरेंस फेरबदल का विकल्प खुला रहता है.

नोट- DU Admission 2025 में किरोरीमल काॅलेज की कटऑफ ट्रेंड और अनुमान के हिसाब से दी गई है. इसमें बदलाव हो सकता है, कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version