नीट के बिना MBBS कहां संभव है? (MBBS Admission without NEET)
रिसर्च और रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए नीट अनिवार्य है. लेकिन विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए NEET की जरूरत नहीं होती (सिर्फ eligibility certificate की ज़रूरत होती है). कुछ प्रमुख देशों में MBBS के लिए NEET स्कोर जरूरी नहीं होता:
- रूस
- किर्गिस्तान
- यूक्रेन
- कजाकिस्तान
- जॉर्जिया
- फिलीपींस
- चीन (कुछ यूनिवर्सिटी).
टॉप कॉलेज (MBBS Admission without NEET)
कॉलेज/यूनिवर्सिटी | देश | कुल फीस (लगभग) | ड्यूरेशन |
Krygyz State Medical Academy | किर्गिस्तान | 25–30 लाख | 6 वर्ष |
Orenburg State Medical Univ. | रूस | 25–35 लाख | 6 वर्ष |
AMA School of Medicine | फिलीपींस | 20–30 लाख | 6 वर्ष |
Tbilisi State Medical Univ. | जॉर्जिया | 30–40 लाख | 6 वर्ष |
नोट- MBBS Admission without NEET की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. कैंडिडेट्स एडमिशन आदि की जानकारी के लिए संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें.
भारत में MBBS बिना NEET के संभव है? (MBBS Admission 2025)
नहीं, भारत में किसी भी सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS के लिए NEET अनिवार्य है. बिना NEET के केवल BAMS, BHMS, BPT, BSc Nursing जैसे विकल्प ही मौजूद हैं.
कैंडिडेट्स को करना होगा ये काम (MBBS Admission without NEET)
विदेश में MBBS करने के बाद भारत में प्रैक्टिस के लिए FMGE (Foreign Medical Graduate Exam) पास करना जरूरी है. देश में पढ़ने से पहले NMC से Eligibility Certificate लेना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें- CSIR NET 2025: सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: पटवारी के इतने पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी 90000 तक