NVS (Navodaya Vidyalaya) क्या है? (NVS KVS Admission 2025)
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त और आवासीय शिक्षा प्रदान करती है. इसमें कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा होती है.
NVS की मुख्य विशेषताएं-
- आवासीय और मुफ्त शिक्षा
- CBSE सिलेबस
- ग्रामीण प्रतिभाओं को मौक
- हर राज्य में न्यूनतम एक स्कूल.
KVS (Kendriya Vidyalaya) क्या है?
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) देशभर में फैले सरकारी केंद्रीय विद्यालयों का एक बड़ा नेटवर्क है और यह रक्षा, रेलवे, और केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए है लेकिन सीट बचने पर अन्य छात्रों को भी अवसर मिलता है.
KVS की मुख्य विशेषताएं:
- CBSE सिलेबस
- अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर
- ट्रांसफर सुविधा के कारण हर राज्य में विकल्प
- फिक्स्ड फीस स्ट्रक्चर.
यह भी पढ़ें- Best BTech College: Google और Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये काॅलेज, इन Engineering कोर्स में एडमिशन के लिए रहती है होड़
NVS और KVS में क्या है अंतर? (NVS KVS Admission 2025)
जानकारी | NVS | KVS |
शिक्षा का प्रकार | आवासीय (हॉस्टल) | डे स्कूल |
चयन प्रक्रिया | प्रवेश परीक्षा | मेरिट/प्राथमिकता सूची |
फीस | लगभग मुफ्त | कम लेकिन फिक्स फीस |
उद्देश्य | ग्रामीण प्रतिभा का विकास | सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए. |
एडमिशन प्रक्रिया 2025 (NVS KVS Admission 2025)
- NVS कक्षा 6 में एडमिशन के लिए Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) आयोजित करता है. रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर ऑनलाइन होता है.
- KVS में कक्षा 1 से लेकर 12 तक एडमिशन मेरिट, ट्रांसफर और खाली सीटों के आधार पर दिया जाता है.
नोट- NVS KVS Admission 2025 in Hindi की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिशन या कोर्स से पहले योग्यता, फीस व अन्य जानकारी के लिए संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखें.