दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष कॉलेज 2025 (DU Top Colleges List)
शिक्षा मंत्रालय ने 12 अगस्त 2024 को NIRF 2024 रैंकिंग जारी की. इस रैंकिंग के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ. यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष कॉलेज 2025 (DU Top Colleges List) इस प्रकार हैं-
कॉलेज का नाम | NIRF 2024 रैंकिंग | अंक |
हिंदू कॉलेज | 1 | 74.47 |
मिरांडा हाउस | 2 | 73.22 |
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज | 5 | 72.59 |
किरोड़ीमल कॉलेज | 9 | 69.86 |
लेडी श्री राम कॉलेज (महिलाओं के लिए) | 10 | 69.49 |
हंसराज कॉलेज | 12 | 68.76 |
देशबंधु कॉलेज | 16 | 66.03 |
आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय | 18 | 64.73 |
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स | 19 | 64.56 |
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज | 21 | 63.98 |
यह भी पढ़ें- JEE Success Story: 15 घंटे पढ़ाई…मेहनत और समर्पण की मिसाल, किसान का बेटा ऐसे बना IIT JEE मेन टॉपर
दिल्ली विश्वविद्यालय: भारत का प्रमुख शिक्षण संस्थान (Delhi University)
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भारत के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है. यह अपने हाई लेवल स्टडी, विभिन्न कोर्सेज, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक सुविधाओं और सफल पूर्व छात्रों के लिए जाना जाता है. यहां हर साल हजारों छात्र प्रवेश लेने के लिए आवेदन करते हैं क्योंकि यह देश की सबसे बड़ी और सम्मानित यूनिवर्सिटी में शामिल है.
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी? (Delhi University)
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1922 में एक अधिनियम के तहत की गई थी। यह शुरू में एक यूनिटरी, टीचिंग और रेजिडेंशियल विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित हुआ. विश्वविद्यालय के संरक्षक भारत के राष्ट्रपति होते हैं, जबकि उप-राष्ट्रपति इसके कुलाधिपति (Chancellor) और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इसके उप-कुलपति (Vice-Chancellor) होते हैं.
DU में 80 से अधिक एकेडमिक डिपार्टमेंट 91 कॉलेज शामिल
इस विश्वविद्यालय में 16 फैकल्टीज, 80 से अधिक एकेडमिक डिपार्टमेंट और 91 कॉलेज शामिल हैं. यहां लगभग 8 लाख से अधिक छात्र विभिन्न कोर्सेज में अध्ययन कर रहे हैं। यह विज्ञान, कला, वाणिज्य, प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा सहित कई विषयों में ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम प्रदान करता है.
यह भी पढ़ें- Sanjiv Goenka Net Worth: लखनऊ सुपर ज्वाइंट के मालिक संजीव गोयनका के पास कितनी संपत्ति है? भारत के अमीर उद्योगपतियों में हैं शामिल