BA vs BA Hons 2025: BA और BA Hons में क्या है अंतर?
BA में आप Political Science, Hindi, English, History जैसे कई विषयों को एक साथ पढ़ते हैं. BA Hons में आप किसी एक मुख्य विषय जैसे English (Hons), Economics (Hons), Psychology (Hons) पर गहराई से फोकस करते हैं.
विशेषता | BA (Bachelor of Arts) | BA Hons (Bachelor of Arts Honours) |
फोकस | मल्टी-सब्जेक्ट पर | एक खास विषय पर |
सब्जेक्ट्स | 3–4 विषय | एक मुख्य विषय + सहायक विषय |
गहराई | सामान्य अध्ययन | गहरी समझ और रिसर्च |
डिग्री मान्यता | सामान्य | विशेष |
यह भी पढ़ें- Delhi University Fees 2025: DU के कॉलेजों में BA-BCom के लिए कितनी फीस देनी होगी? Admission से पहले जानें
BA vs BA Hons 2025: सिलेबस में अंतर
BA का सिलेबस आसान और सामान्य होता है जबकि BA Hons में स्पेशल सब्जेक्ट की गहराई से पढ़ाई होती है. Hons कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर है जो किसी विषय में मास्टरी चाहते हैं.
BA vs BA Hons 2025: करियर ऑप्शन और आगे की पढ़ाई
- BA Graduates: सरकारी नौकरी, B.Ed, बैंकिंग, SSC आदि में जा सकते हैं.
- BA Hons Graduates: रिसर्च, मास्टर्स (MA/MSW), यूपीएससी/PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर माने जाते हैं.
- Hons करने वाले छात्र किसी विषय में विशेषज्ञता हासिल करते हैं, जो रिसर्च और मास्टर्स के दौरान काफी फायदेमंद होती है.
फीस और डिग्री वैल्यू
सामान्य BA की तुलना में BA Hons कोर्स की फीस थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन करियर के नजरिए से इसकी वैल्यू भी अधिक मानी जाती है. DU, BHU, JNU आदि में में Hons कोर्स काफी लोकप्रिय हैं.
BA या BA Hons में क्या चुनें?
अगर आप किसी एक विषय में गहरी रुचि रखते हैं और उसमें करियर बनाना चाहते हैं तो BA Hons चुनें. अगर आप सामान्य ग्रेजुएशन की डिग्री चाहते हैं और मल्टी-डायरेक्शन में करियर की संभावना तलाश रहे हैं तो BA बेहतर विकल्प है.
यह भी पढ़ें- School Closed 2025: सावन के सभी सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल! छात्र और अभिभावक देखें ये अपडेट