CAT 2025: कैट एग्जाम पैटर्न कैसा है? (CAT 2025 Exam Pattern)
CAT 2025 की आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) के अनुसार, CAT परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होती है, जिसमें कुल 3 सेक्शन होते हैं-
- VARC (Verbal Ability and Reading Comprehension)
- DILR (Data Interpretation and Logical Reasoning)
- QA (Quantitative Aptitude).
यह भी पढ़ें- IIM से MBA करने का सुनहरा मौका, CAT 2025 रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें Details यहां
CAT 2025 Exam Pattern: कैट एग्जाम कितने मार्क्स का होता है?
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | समय सीमा | अधिकतम अंक |
VARC | 24 से 26 प्रश्न | 40 मिनट | लगभग 72–78 |
DILR | 20 से 22 प्रश्न | 40 मिनट | लगभग 60–66 |
QA | 22 से 26 प्रश्न | 40 मिनट | लगभग 66–78 |
कुल | 66 से 70 प्रश्न | 120 मिनट | 300 अंक तक |
नोट: प्रश्नों की संख्या हर साल थोड़ी बदल सकती है. एग्जाम से पहले एक बार ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें.
CAT 2025 Exam Pattern: कैसे मिलते हैं अंक?
CAT में प्रश्न दो तरह के होते हैं. इसमें MCQ (Multiple Choice Questions) और TITA (Type In The Answer – बिना विकल्प के) शामिल हैं. यहां टेबल में डिटेल देखें-
प्रश्न प्रकार | सही उत्तर | गलत उत्तर | प्रश्न छोड़ने पर |
MCQ | +3 अंक | -1 अंक | 0 अंक |
TITA | +3 अंक | 0 (कोई निगेटिव मार्किंग नहीं) | 0 अंक |
CAT 2025 Exam Pattern: टाइम मैनेजमेंट क्यों जरूरी है?
- हर सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय निर्धारित है.
- एक बार किसी सेक्शन में जाने के बाद अगले सेक्शन में तभी जा सकते हैं जब समय समाप्त हो जाए.
- इसलिए हर सेक्शन में स्पीड और सटीकता का संतुलन जरूरी है.
CAT 2025 Exam Pattern: CAT 2025 की तैयारी के टिप्स
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें.
- मॉक टेस्ट देकर अपनी स्पीड और कमजोरियों को पहचानें.
- रीडिंग हैबिट बढ़ाएं और नाॅलेज के लिए न्यूजपेपर और करेंट अफेयर्स मैगजीन पढ़ें.
- लॉजिकल रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन पर रोजाना अभ्यास करें.
इसे भी पढ़ें- 1000000 तक Salary के लिए ये हैं Best Course, Google और Meta दे रहे जाॅब ऑफर | Best Courses After 12th 2025