RRB Group D Salary: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पास करने के बाद मिलती है इतनी सैलरी
RRB Group D: रेलवे विभाग जल्द ही ग्रुप डी में नियुक्तियां करने जा रहा है. आइए जानें रेलवे ग्रुप डी का शुरुआती वेतन कितना है.
By Shaurya Punj | August 22, 2024 11:59 AM
RRB Group D Salary: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगा, जिसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एसएंडटी जैसे तकनीकी विभागों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV और हेल्पर/असिस्टेंट जैसे पदों के साथ-साथ अन्य लेवल- I के पदों को भरा जाएगा। हम यहां बताने जा रहे हैं कि रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पास करने पर सैलरी कितनी मिलेगी
वेतन स्तर वेतन मैट्रिक्स-1 पे-बैंड: (रु.5,200 – 20,200) ग्रेड पे: 1,800 रु मूल वेतन: 18,000 रु मकान किराया भत्ता (शहरों के आधार पर -8% से 24%): 8,640 रुपये महंगाई भत्ता: 3,060 रुपये कुल आरआरबी ग्रुप डी वेतन (बेसिक): रु.29,700/-
रेलवे ग्रुप डी में भत्ते के रूप में क्या क्या मिलता है ?
वेतन भत्ते ऊपर दी गई तालिका में उल्लिखित आरआरबी ग्रुप डी 2024 के वेतन के अलावा, उम्मीदवार कई अन्य भत्तों के लिए भी पात्र हैं। आरआरबी ग्रुप डी भत्ते जिसके लिए उम्मीदवार पात्र हैं, नीचे दिए गए हैं
महंगाई भत्ते (डीए) – 17% (जुलाई 2019 से लागू)
हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) – क्लास एक्स शहर के लिए 24%, क्लास वाई शहर के लिए 16% और क्लास जेड कर्मचारी के लिए 8% (बेसिक पे पर)