Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.
- भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक किस शहर में आयोजित हुई?
(क) न्यूयॉर्क
(ख) बेंगलुरू
(ग) नयी दिल्ली
(घ) डलास - बीते 31 मई को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले कमल किशोर सोन किस कैडर के आईएएस अधिकारी हैं?
(क) बिहार कैडर
(ख) यूपी कैडर
(ग) गुजरात कैडर
(घ) झारखंड कैडर - भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 6 जून 2024 को किस देश में आयोजित हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे (आईपीईएफ) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया?
(क) सिंगापुर
(ख) मलेशिया
(ग) इंडोनेशिया
(घ) थाईलैंड - भारतीय नौसेना और किस देश की रॉयल नेवी के बीच जून के पहले सप्ताह में स्टाफ स्तर की बातचीत के छठे संस्करण का आयोजन किया गया?
(क) यमन
(ख) ईरान
(ग) ओमान
(घ) अमेरिका - निम्न में से किस चिकित्सा संस्थान ने डब्ल्यूएचओ की ओर से स्वास्थ्य संवर्धन के लिए दिया जानेवाला वर्ष 2024 का नेल्सन मंडेला पुरस्कार जीता है?
(क) एनसीडीसी
(ख) निमहांस
(ग) एम्स
(घ) विमहंस - किस आईआईटी में हाल ही में डीआरडीओ की ओर से पहली बार सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना की गयी है?
(क) आईआईटी दिल्ली
(ख) आईआईटी खड़गपुर
(ग) आईआईटी गुवाहाटी
(घ) आईआईटी कानपुर - जून की किस तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है?
(क) 1 जून
(ख) 3 जून
(ग) 5 जून
(घ) 7 जून - भारत को 2023-24 में किस देश से सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ?
(क) सिंगापुर
(ख) जापान
(ग) फ्रांस
(घ) चीन - क्लॉडिया शीनबॉम हाल ही में किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गयी हैं?
(क) ब्राजील
(ख) मेक्सिको
(ग) कोलंबिया
(घ) बोलीविया - नासा चंद्रमा के लिए एक मानकीकृत समय प्रणाली विकसित करने के लिए किस अंतरिक्ष एजेंसी के साथ काम कर रहा है?
(क) जाक्सा
(ख) इसरो
(ग) रोस्कोस्मोस
(घ) ईएसए
सही जवाब
1(ग), 2(घ), 3 (क), 4(ग), 5(ख), 6(घ), 7(ग), 8 (क), 9 (ख), 10 (घ).
कितने साल में बना था लाल किला? जानिए शाहजहां के इस सपने पर कितना खर्च हुआ था
बादल फटते ही क्यों बह जाती हैं जिंदगियां? जानिए कितने लीटर पानी लाता है एक Cloudburst
Partition 1947: बंटवारे के समय कितने हिंदू पहुंचे पाकिस्तान और कितने मुसलमान रह गए भारत में? आंकड़े हैरान कर देंगे
लाल किले पर ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? 15 अगस्त से पहले जानें 1947 से आज तक की कहानी