IAS Salary 2025: शुरुआती सैलरी कितनी होती है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में एक नए IAS अधिकारी की शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 प्रति माह होती है. यह वेतन धीरे-धीरे अनुभव और प्रमोशन के साथ बढ़ता जाता है.
IAS अधिकारी की सैलरी में क्या-क्या शामिल होता है?
IAS की सैलरी सिर्फ बेसिक पे नहीं होती, इसमें कई अन्य भत्ते भी मिलते हैं:
- बेसिक पे (Basic Pay): 56,100 से शुरू होता है
- महंगाई भत्ता (DA): बेसिक सैलरी का लगभग 38 प्रतिशत
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA): पोस्टिंग शहर के अनुसार 8 प्रतिशत से 24 प्रतिशत तक.
- अन्य भत्ते: मेडिकल, यात्रा (TA), और विशेष स्थानों के लिए अतिरिक्त भत्ता.
यह भी पढ़ें- BTech Lateral Entry 2025: आधा भारत नहीं जानता बीटेक में Lateral Entry क्या है? जान जाएगा तो करने लगेगा Apply
IAS अधिकारी की सैलरी में ग्रोथ कैसे होती है?
IAS की नौकरी में समय के साथ प्रमोशन और सैलरी दोनों बढ़ते हैं. यहां दी गई टेबल में बताया गया है कि कौन-से पद पर कितनी सैलरी मिलती है-
IAS का पद | पे लेवल | मासिक बेसिक सैलरी | अनुभव के साल |
SDM/अंडरसेक्रेटरी | लेवल 10 | 56,100 | 0-4 साल |
ADM/डिप्टी सेक्रेटरी | लेवल 11 | 67,700 | 4-9 साल |
DM / जॉइंट सेक्रेटरी | लेवल 12 | 78,800 | 9-12 साल |
डिप्टी सेक्रेटरी / डायरेक्टर | लेवल 13 | 1,18,500 | 12-16 साल |
कमिश्नर/सचिव | लेवल 14 | 1,44,200 | 16-25 साल |
प्रिंसिपल सेक्रेटरी | लेवल 15 | 2,05,400 | 25-30 साल |
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी | लेवल 16 | 2,50,000 | 30+ साल |
चीफ सेक्रेटरी | लेवल 17 | 2,25,000 | 34-36 साल |
कैबिनेट सेक्रेटरी (सबसे उच्च पद) | लेवल 18 | 2,50,000 | 37+ साल |
IAS और मंत्रियों का वेतन कितना होता है?
IAS अधिकारियों को स्थायी सरकारी अधिकारी माना जाता है और उन्हें सरकार की ओर से नियमित वेतन, भत्ते और रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलते हैं. वहीं मंत्री का पद राजनीतिक होता है और उनका वेतन व सुविधाएं पद पर निर्भर करती हैं. कैबिनेट के आदेश के अनुसार राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के मासिक वेतन 50,000 से बढ़ाकर 65,000 रुपये तक मिलता है. इसके अलावा अन्य भत्ते व सुविधाएं भी मिलती हैं.
नोट- IAS Salary 2025 और मंंत्री की सैलरी की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. प्रभात खबर की टीम ने इसमे खुद से कुछ नहीं जोड़ा है.