Industries of Jharkhand से आ सकते हैं JSSC CGL 2024 में इससे संबंधित प्रश्न
Industries of Jharkhand आज इस लेख के माध्यम से हमने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए झारखंड के उद्योगों के बारे में बताया है. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप झारखंड के औद्योगिक केंद्रों पर बन रहे प्रश्नों को जान और अपना ज्ञान बढ़ा पाए होंगे.
By Govind Jee | July 20, 2024 9:10 PM
Industries of Jharkhand झारखंड राज्य पूर्व में स्थित एक ऐसा राज्य है जो अपने अंदर प्रचुर प्राकृतिक संसाधन समेटे हुए है. यह राज्य अपने विभिन्न उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है. यह राज्य विशेष रूप से कोयला, लौह अयस्क और अभ्रक सहित अपनी विशाल खनिज संपदा के लिए जाना जाता है. आज इस लेख में हम आपको झारखंड के 10 सवाल और उनके जवाब बताएंगे जिससे आप यहां के उद्योगों के बारे में जान सकेंगे और अपने प्रतियोगी परीक्षा JSSC CGL 2024 में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें.
Industries of Jharkhand: राज्य के बारे में
झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार के दक्षिण से अलग करके किया गया था, इससे पहले यह बिहार में शामिल था. अगर भारत की बात करें तो यह राज्य पूर्वी भारत में स्थित है. झारखंड राज्य की राजधानी रांची है और यह भारतीय संघ का 28वां राज्य है. यह राज्य अपने समृद्ध खनिज संसाधनों के लिए जाना जाता है, जो भारत की खनिज संपदा का लगभग 40% है, जिसमें महत्वपूर्ण कोयला, लौह अयस्क और अभ्रक भंडार शामिल हैं.
झारखंड राज्य छोटा नागपुर पठार से घिरा हुआ है और इसकी विशेषता पहाड़ियों, घाटियों और घने जंगलों से है जो लगभग 29% क्षेत्र को कवर करते हैं. अगर जनसंख्या की बात करें तो इस राज्य की आबादी 32 मिलियन से अधिक है जिसमें एक महत्वपूर्ण अनुपात आदिवासी समुदायों का है. आइए जानते हैं झारखंड के 10 प्रमुख उद्योगों के बारे में.
Industries of Jharkhand झारखंड राज्य तेजी से अपने अग्रणी उद्योगों का विस्तार कर रहा है, जिसके कारण आने वाले समय में यह राज्य औद्योगिक क्षेत्र में एक हब के रूप में जाना जाएगा. और यहां टाटा जैसे उद्योगों की मौजूदगी के कारण इसे हमेशा दुनिया भर के उद्योगों में आगे माना जाता रहा है.